मेरठ, मई 9 -- होलसेलर और रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गढ़ रोड स्थित एक होटल में बैठक कर व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने और ऑनलाइन दवाओं के बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, महामंत्री घनश्याम मित्तल ने कहा कि बैठक में व्यापार में मुनाफे को बढ़ाना, साफ सुथरा व्यापार करना, बिल से माल खरीदना तथा बिल से माल बेचना, अपने ग्राहक से डायरेक्ट डीलिंग करना समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नारकोटिक्स उत्पीड़न तथा ऑनलाइन दवाइयो की बिक्री के विरोध में 20 मई को मेरठ जिले की सभी दुकानें बंद रहेगी। यह निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है। यह भी पढ़ें- दवा बंदी पर बंटे केमिस्ट संगठन, किसी ने किया समर्थन तो किसी ने विरोध एकत्रित होकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देंगे। बैठक में राजेश अग्रवाल, अ...