मुंगेर, मई 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स, मुंबई के आह्वान पर 20 मई को मुंगेर में दवा दुकानों की एक दिवसीय बंदी रहेगी। यह बंदी 19 मई की मध्यरात्रि 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने भी इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी देते हुए मुंगेर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव अभिषेक बॉबी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही समय पर उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना है। लेकिन अवैध ई-फार्मेसी, नकली दवाओं की बिक्री और बड़ी कंपनियों द्वारा भारी छूट देकर बाजार में असंतुलन पैदा किया जा रहा है, जिससे छोटे दवा दुकानदारों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। यह भी पढ़ें- 20 मई को दवा दुकानें रह...