हापुड़, मई 8 -- दवाईयों की ऑल इंडिया स्तर की एक संस्था द्वारा 20 मई को भारत बंद का आह्वान किया गया है, लेकिन यहां हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसियेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बंद में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी और महामंत्री विकास गर्ग ने बताया कि जिले के सभी तहसीलों एवं कस्बों के सदस्य भारत बंद में शामिल नहीं हैं। आम जनता एवं मरीजों के हित में अपने प्रतिष्ठानों को 20 मई को खुला रखेंगे। यह भी पढ़ें- दवा व्यापारियों ने 20 मई को दुकानें बंद करने का किया ऐलान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...