मुंगेर, अप्रैल 26 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों के बढ़ते हस्तक्षेप के विरोध में आगामी 20 मई को मुंगेर जिले सहित पूरे देश में दवा दुकानें बंद रहेंगी। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर इस एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए मुंगेर के दवा विक्रेताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। ​बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रुगिस्ट्स एसोसिएशन के निर्देशानुसार, जिले के सभी प्रखंडों और स्थानीय बाजारों में बंदी को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संगठन का मुख्य विरोध केंद्र सरकार के उस फैसले के खिलाफ है, जिससे ऑनलाइन दवाओं की होम डिलीवरी को बढ़ावा मिल रहा है। यह भी पढ़ें- 20 मई को दवा की दुकान बंद करने का लिया निर्णय स्थानीय विक्रेताओं का तर्क है कि इससे न केवल छोटे दुकानदारों का रोजगार छिन रहा है, ...