मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। दवा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिला कैंप कार्यालय सहादतपुर में हुई। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा पूरे भारत में सभी थोक एवं फुटकर की दुकानों को 20 मई को बंद करने की आह्वान किया है। इसी के संदर्भ में दवा वेलफेयर सोसाइटी मऊ ने इस पर विचार विमर्श किया। जिलाध्यक्ष शिवजी राय ने कहा कि दिन प्रतिदिन दवा के मूल्य में इजाफा हो रहा है। वर्तमान सरकार द्वारा दवा की कोई स्पष्ट नीति नहीं होने के कारण दवा व्यापार में होने वाली समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। महामंत्री प्रवीण कुमार पांडे ने कहा कि ऑनलाइन के बिक्री से नकली दवा की भरमार बाजार में हो गई है। इस कारण हमारे केमिस्ट बदनाम हो रहे हैं। मांगों के समर्थन में आगामी 20 मई को पूर्णत: सभी दवा के करोबार को...