कटिहार, अप्रैल 8 -- बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गर्म भोजन और पूरक पोषाहार नहीं मिलने का मामला सामने आया है।कई केंद्रों पर बच्चों को न तो नियमित रूप से गर्म पका भोजन दिया जा रहा है और न ही अंडा एवं मौसमी फल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।जानकारी के अनुसार बरारी प्रखंड के सभी पंचायतों में कुल 311 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं। सरकार द्वारा स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों के लिए पोषाहार मद में नियमित राशि आवंटित की जाती है।ताकि उन्हें संतुलित आहार मिल सके।इसके बावजूद जमीनी स्तर पर व्यवस्था लचर दिखाई दे रही है। और कई केंद्रों पर निर्धारित पूरक पोषाहार नहीं दिया जा रहा है।समेकित बाल विकास परियोजना आईसीडीएस द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.