मऊ, अप्रैल 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदीड़ स्थित सिवान में मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों से गेहूं के डंठल में आग लग गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद दोपहर में फिर इसी स्थान पर आग धधक उठी। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में जब तक आग बुझाई जाती तब तक लगभग 20 बीघा गेहूं का डंठल जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारण से लगी आग, 25 बीघा फसल राख यह भी पढ़ें- दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख यह भी पढ़ें- आग लगने से 100 बीघे खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.