फतेहपुर, मई 26 -- फतेहपुर, संवाददाता टीम। बिजली कटौती पर मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बावजूद दोआबा में कोई सुधार नहीं नजर आ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बिलबिला रहे हैं। लगातार ट्रिपिंग के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में महज नौ से दस घंटे की आपूर्ति ही मिल पा रही है। वहीं शहर में 24 घंटे में 20 बार ट्रिपिंग के साथ मिलने वाली आपूर्ति से उपभोक्ता हलकान हैं। बिजली कटौती से पीने के पानी की समस्या के लोगों की नींद उड़ी हुई है। बहुआ व दतौली उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार की लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। नतीजतन उपभोक्ताओं को खासी परेशानियां उठानी पड़ी। उपकेंद्र के कर्मियों द्वारा फाल्ट को दुरुस्त करने में लगने वाले करीब सात घंटे के समय के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। उपभोक्ताओं का कहना है कि आम दिनों में क...