मधुबनी, जुलाई 28 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों की पारंपरिक छवि से अलग हटकर प्रखंड के अररिया संग्राम स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय ने शिक्षा और छात्र प्रबंधन का एक अनूठा मॉडल विकसित किया है। यहां प्रत्येक 20 छात्र-छात्राओं पर एक नोडल शिक्षक की जिम्मेदारी तय की गई है। नोडल शिक्षक केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अभिभावक, मार्गदर्शक और केयरटेकर की भूमिका निभाते हैं। विद्यालय में वर्तमान में 445 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। प्रधानाध्यापक डॉ. अमित कुमार पांडे सहित कुल 21 शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। जिनमें 11 महिला एवं नौ पुरुष शिक्षक शामिल हैं। स्कूल का बड़ा लक्ष्य: यह भी पढ़ें- Madhubani News: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रसाद में प्रबंध समिति गठितविद्यालय का लक्ष्य विद्यालय ने सामूहिक रूप से एक ऐसा लक्ष्य ...