बिजनौर, मार्च 1 -- क्षेत्र के गांव भगवन्तपुर ककराला में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब बंद पड़े 20 फीट गहरे कुएं में गुलदार गिर गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद गुलदार को कुएं से बाहर निकाला। क्षेत्र के गांव भगवन्तपुर ककराला निवासी ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह के खेत में बंद पड़े कुएं में रविवार सुबह एक गुलदार 20 फीट बंद पड़े गहरे कुएं में गिर गया। किसान जब खेत पर गया तो दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। जब उसने कुएं में नीचे की ओर देखा तो गुलदार दिखाई दिया। किसान ने सूचना वन विभाग व पुलिस को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम ने तीन घंटे के रेस्क्यू करने के बाद गुलदार को कुएं से बाहर निकाला और पिंजरे में कैद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम भी इस गुलदार को जंगल में दे...