मधेपुरा, फरवरी 20 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में 20 फरवरी से 22 फरवरी तक सिंहेश्वर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सिंहेश्वर मवेशी हाट परिसर में आयोजित होने वाले सिंहेश्वर महोत्सव को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। महोत्सव का उद्घाटन 20 फरवरी की शाम साढ़े चार बजे पर्यटन विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। जबकि मौके पर सांसद दिनेश चंद्र यादव, सांसद दिलेश्वर कामत, बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, विधायकगण प्रो चंद्रशेखर, डॉ० रमेश ऋषिदेव, निरंजन कुमार मेहता, विधान परिषद लल्लन सर्राफ, डॉ. एनके यादव, संजीव कुमार सिंह और अजय कुमार सिंह महोत्सव में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कोसी प्रंडल के आयुक्त राजेश कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव गोपाल मीणा, कोसी प्रक्षेत्र के डीआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.