20 फरवरी तक मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण करें सुनिश्चित: डीसी
पाकुड़, फरवरी 17 -- जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने 20 फरवरी तक मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता पर्ची मतदान प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण साधन है, इसलिए इसे प्रत्येक मतदाता तक समय पर पहुंचाना बीएलओ की पहली और प्रमुख जिम्मेदारी है। सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण करें तथा इसकी सतत निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियाँ की जा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान दल निर्धारित समय पर सभी बूथों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.