गाजीपुर, जनवरी 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव निर्वाचन वर्ष 2026 के लिए वृहद पुनरीक्षण की प्रगति समीक्षा जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को रायफल क्लब सभागार में हुई। इसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित खंड विकास अधिकारी से जानकारी लेते निर्देशित किया। डीएम ने बताया कि आयोग द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में प्राप्त दावे के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पाण्डुलिपियों तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन 20 फरवरी तक पूरा करें। 21 फरवरी से 16 मार्च तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची से जोड़े। इसके बाद म...