काशीपुर, जुलाई 30 -- काशीपुर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं समरसता संकल्प अभियान की जिला संयोजक सृष्टि आहूजा बंसल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- संत रविदास जयंती से भाजपा की छह माह की मुहिम शुरूअभियान की विस्तार से जानकारी गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बंसल ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा से हो चुका है और यह 20 फरवरी 2027 तक राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल और ग्राम स्तर पर व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज किसी एक समाज तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान संत, समाज सुधारक और आध्यात्मिक चिंतक थे। उन्होंने समाज के वंचित और उपेक्षित व...