सिमडेगा, फरवरी 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए एक तो वार्ड पार्षद पद के लिए 20 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ प्रत्याशी मंजू लकड़ा ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। वार्ड एक से पांच में चार प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। वार्ड छह से दस में सात प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वार्ड 11 से 15 में चार और 16 से वार्ड 20 में पांच अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया है। सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने आरओ के समक्ष उम्मीदवारी की पर्चा दाखिल किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...