धनबाद, अप्रैल 23 -- ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के तत्वावधान में बुधवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ऑल इंडिया ट्रैक मेंटेनर्स का महा सम्मेलन आयोजित किया गया। फेडरेशन के प्रतिनिधियों का दावा है कि एआईआरएफ ने कैडर री स्ट्रक्चरिंग कमिटी में सहमति बनाई है। ट्रैक मेंटेनर्स के विभिन्न ग्रेड पे की प्रतिशत में बड़ा परिवर्तन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द 20 प्रतिशत ट्रैक मेंटेनर को 28 सौ रुपए ग्रेड-पे तक देने की तैयारी है। अभी यह सीमा 10 प्रतिशत पर सीमित थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित थे। संचालन एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने किया। यह भी पढ़ें- रेल यूनियन की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि फेडरेशन के प्रस्ताव पर रेलवे ब...