गोरखपुर, मई 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष लागू ऑन स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली के बाद अब स्कैन कॉपी और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में असंतोष बढ़ने लगा है। जिले के करीब 12 हजार विद्यार्थियों में से लगभग 20 प्रतिशत छात्रों ने 19 से 25 मई तक उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। अब बड़ी संख्या में छात्र री-चेकिंग और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि कई स्कैन कॉपियां धुंधली होने के कारण उत्तर और अंकन स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। वहीं कई छात्रों ने सही उत्तरों पर अपेक्षा से कम अंक मिलने और स्टेप मार्किंग में अंक छूटने की शिकायत की है। गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान विषयों में इस प्रकार की शिकायतें सबसे अधिक सामने आई हैं। कुछ छा...