धनबाद, जून 27 -- खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण धान बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला सहकारिता विभाग और कृषि विभाग ने जिले के 20 पैक्स को कुल 300 क्विंटल प्रमाणित धान बीज आवंटित किया है।

धान बीज के बारे में जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि राज्य योजनांतर्गत बीज विनिमय, वितरण और बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत यह आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा एमटीयू-1010 किस्म का 200 क्विंटल और राजेंद्र मंसूरी किस्म का 100 क्विंटल प्रमाणित धान बीज उपलब्ध कराया गया है। बीज का वितरण राजगंज नोडल पैक्स के माध्यम से किया जाएगा। धान बीज की निर्धारित कीमत 4350 रुपये प्रति क्विंटल है। हालांकि 50 प्रतिशत अनुदान मिलने के बाद किसानों को केवल 2175 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बीज उपलब्ध होगा।

किसानों के ल...