बलिया, मार्च 8 -- बलिया। रेवती पुलिस ने शनिवार की रात करीब 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। रेवती थाने के एसआई ऋषिकेश गुप्ता जवानों के साथ झरकटहां मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच प्लास्टिक की बोरी के साथ मौजूद एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ लिया। छानबीन में उसके पास मौजूद बोरियों से लगभग 20 पेटी दारू बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी रेवती थाना क्षेत्र के नवकागांव माझा निवासी संदीप उर्फ सुधीर पासवान ने पुलिस को बताया कि वह शराब की खेप बिहार लेकर जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...