गौरीगंज, जून 3 -- संग्रामपुर। बुधवार को विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में तैनात 20 पंचायत सहायकों को एडीओ पंचायत संग्रामपुर द्वारा नोटिस जारी की गई। एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री को लेकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी 20 पंचायत सहायकों को किसानों से मिलकर उनका फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए कहा गया था। लेकिन पंचायत सहायकों के साथ फार्मर रजिस्ट्री को लेकर की गई वीसी में कोई भी पंचायत सहायक नहीं जुड़ा। पंचायत सहायकों की लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद भी लापरवाही जारी रही तो सभी पंचायत सहायकों का सेवाकाल रद्द कर दिया जाएगा और नया आवेदन लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...