गौरीगंज, मार्च 1 -- जामो। राजा उमारमण चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में आयोजित 13वें सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में 20 नव युगलों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर अग्नि को साक्षी मानकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। जिसके साक्षी क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग रहे। शनिवार की रात सेंट मैरी स्कूल परिसर दुल्हन की तरह सजाया गया था। जहां पर 20 गरीब परिवार की कन्याओं का पाणिग्रहण संस्कार जामो कोट की बहूरानी मधुरिमा सिंह ने वैदिक मंत्रों की गूंज में विधि विधान से किया। आचार्य पं. राजकरन तिवारी ने सभी नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया। वर-वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन भर साथ निभाने का वचन लिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. अनिल सिंह के पर्यवेक्षण में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। बारात का जनवासा श्...