लखनऊ, जुलाई 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पर्यटन विकास की परियोजनाएं स्वीकृत कर कार्यदायी संस्थाओं को आवंटित किया गया है। इसका उद्देश्य विरासत के साथ विकास और सांस्कृतिक चेतना के केन्द्रों का जीर्णोद्वार कर पर्यटन को बढ़ावा देना है। पर्यटन क्षेत्र में बढ़ते निवेश एवं रोजगार के साधन की असीमित संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस दिशा में विशेष फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाओं को आवंटित पर्यटन विकास परियोजनाओं को इसी वर्ष 20 नवंबर तक पूरा कर आम जनता को समर्पित किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...