काशीपुर, दिसम्बर 16 -- काशीपुर। राधेश्याम बिल्डिंग रेलवे स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर ह्यूम पाइप पुलिया निर्माण के चलते भारी वाहनों की आवाजाही 20 दिसंबर तक रात आठ बजे से प्रतिबंधित रहेगी। सहायक अभियंता तृतीय निर्माण खंड लोनिवि के एई परवेज आलम ने बताया कि टांडा तिराहा से महाराणा प्रताप चौक तक नाला निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए 16 दिसंबर रात आठ बजे से 20 दिसंबर तक रात आठ बजे से भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। एई ने बताया कि हरिद्वार-काशीपुर-बरेली मार्ग पुराना एनएच-74 पर रेलवे स्टेशन के सामने व राधेश्याम बिल्डिंग के पास क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर ह्यूम पाइप पुलिया का निर्माण कराया जाना है। भारी वाहनों का टांडा तिराहा, स्टेडियम तिराहा व चैती चौराहे से महाराणा प्रताप चौक की ओर आने वालों वाहनों का प्रवेश पूर्ण...