गाजीपुर, दिसम्बर 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी ने बताया कि रजिस्ट्रार निरीक्षक उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ की ओर से निर्देश जारी करते हुए पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि अरबी तथा फारसी की मुंशी और मौलवी (सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) आलिम (सीनियर सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) अरबी परीक्षा के आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर भरने के लिए 20 दिसंबर तक निर्धारित की गयी है। मदरसों की ओर से छात्र और छात्राओं के आवेदन पत्रों को भरे जाने की प्रगति धीमी है। आलिया, उच्च आलिया मदरसों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि मदरसा में वर्ष 2025-26 में अध्ययनत छात्र छात्राओं का आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक जरूर भर दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.