औरैया, अप्रैल 18 -- अजीतमल, संवाददाता। ग्राम पंचायत जगतपुर की पानी की टंकी की मोटर खराब होने से कस्बा मुरादगंज में बीते करीब 20 दिनों से भीषण जल संकट बना हुआ है। हालात यह हैं कि लोगों के घरों में नलों से पानी आना बंद है और बूंद-बूंद के लिए भटकना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों और आश्वासनों के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और दर्जनों लोग टंकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सुबह करीब 40-50 की संख्या में महिलाएं और पुरुष एकत्रित होकर जगतपुर स्थित पानी की टंकी पर पहुंचे। यहां लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। यह भी पढ़ें- क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइन के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन लोगों का आरोप था कि पिछले 20 दिनों से अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर ...