हाथरस, अप्रैल 10 -- सहपऊ: कोतवाली क्षेत्र के गांव बाग बधिक से एक 75 वर्षीय वृद्धा पिछले करीब 20 दिनों से लापता है। परिवार के लोगों ने काफी तलाश के बाद अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। वृद्धा के अचानक घर से बिना बताए चले जाने के बाद परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। गांव बाग बधिक निवासी चंदा (75) करीब 20 दिन पहले घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई थीं। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने गांव, आसपास के क्षेत्रों और सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। वृद्धा की पुत्रवधू भूरी देवी ने बताया कि परिवार ने रिश्तेदारियों और परिचितों के यहां भी जानकारी की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका कई दिनों तक अपने स्तर पर खोजबीन करने के बाद थक-हारकर परिवार ने सहपऊ कोतवाली में शिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.