20 दिन से बारिश नहीं, धान की फसल पर गहराया संकट
बलरामपुर, जुलाई 30 -- ललिया, संवाददाता। हरैया सतघरवा विकासखंड का तराई क्षेत्र इस समय बारिश की कमी से गंभीर संकट का सामना कर रहा है। यह इलाका नेपाल की पहाड़ियों की तलहटी तक फैला हुआ हार्ड एरिया माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में किसान पूरी तरह वर्षा आधारित खेती पर निर्भर हैं। करीब 20 दिनों से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। खेतों की नमी खत्म होने लगी है, मिट्टी में दरारें पड़ रही हैं और धान की पत्तियां पीली होकर मुरझाने लगी हैं। क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों किसान फसल बचाने के लिए सिंचाई की जद्दोजहद में जुटे हैं, जबकि जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा नहीं है, उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- सिंचाई के अभाव में सूख रहीं फसलें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.