बिहारशरीफ, मई 28 -- हरनौत, निज संवाददाता। मायके से ससुराल जाने के लिए निकली महिला गायब हो गयी है। करीब 20 दिनों से उनका कोई अता-पता नहीं है। परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हैं। महिला थरथरी थाना क्षेत्र के अदलचक गांव निवासी वजीर यादव की पत्नी कुंती देवी है। वह आठ मई की शाम से लापता है। परिजनों ने चेरो थाना में एफआईआर करायी है। ‎उनकी पुत्री निर्जला कुमारी ने बताया कि वह चार मई को अपने मायके चेरो गांव आयी थी। वहां से आठ मई की शाम पांच बजे अदलचक जाने के लिए निकली थी। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। यह भी पढ़ें- बाजार गई विवाहिता लापता, गुमशुदगी दर्ज घर से निकलने से मोबाइल से उनसे बात भी हुई थी। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर छानबीन...