उरई, फरवरी 12 -- उरई। 20 दिन से राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में सर्जरी के लिए आई महिला चक्कर काट रही है। डॉक्टरों की सांठ गांठ और मनमानी से सर्जरी तो दूर अंत में गुरुवार को महिला को प्राइवेट नर्सिंग होम का रास्ता दिखा मेडिकल कॉलेज से चलता कर दिया। एक ओर शासन प्रशासन की स्पष्ट मंशा है मरीजों को सुविधाओं के साथ अच्छे से दवा देकर इलाज किया जाए। लेकिन कुछ डॉक्टर मंशा पर पलीता लगा रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में 20 दिन से इलाज के लिए भटक रही महिला के साथ देखने को मिला। कालपी के मनीगंज निवासी 41 वर्षीय रजिया पत्नी सलीम खान बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए 23 जनवरी को मेडिकल कॉलेज जालौन में डॉक्टर को दिखाने गई थी। सर्जरी तो दूर की बात सही से इलाज नहीं किया। इसके बाद फिर 30 जनवरी को दूसरे डॉक्टर को दिखाकर इलाज की गुहार लगाई। इ...