उरई, अप्रैल 24 -- माधौगढ़, संवाददाता। 20 दिन पहले आई तेज बारिश के चलते बिजली के पोल टूट गए। जिससे दो गांव की लगभग तीन हजार की आबादी अंधेरे में है। साथ ही प्राइवेट ट्यूबवेल बंद होने से जायद की फसलें सूखने लगी है। तेज बारिश व आंधी के चलते के गांव रहावली व कासिमपुर में लगभग 12 बिजली के पोल टूट जाने से अंधेरा छाया है। ग्रामीण अशोक सेंगर,राजेंद्र सेंगर ,महेंद्र परिहार, चक्रेश तिवारी ,अंकुश चतुर्वेदी, अंजनी कुशवाहा , सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने की वजह से टीबी, फ्रिज और मोबाइल जैसे उपकरण बंद है। ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूर दूर तक जाना पड़ता है। प्राइवेट ट्यूबबेल पर बिजली की आपूर्ति न होने से किसानों की सैकड़ों बीघा जायद की फसल सूख रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को कई मर्तबा शिकायत के बाद भी समाधान हुआ। ग्रामीणों का...