नई दिल्ली, मार्च 23 -- Bihar Topper's Success Story: बिहार विधालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडियट(+2) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। टॉप-5 में 26 छात्र छात्राओं ने स्थान बनाया है जिनमें 19 लड़कियों ने बाजी मारी है। इसके साथ ही बिहार देश भर में रिकॉर्ड टाइम में रिजल्ट देने वाला टॉपर स्टेट बन गया है। कुल 85.19 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। पास करने वालों की लिस्ट लड़कों का प्रतिशत 84 प्लस है तो लड़कियों का 86 प्लस है यहां भी लड़कियों का दबदबा है। गया जी की निशु कुमारी ने आर्ट्स विषय में स्टेट टॉपर का खिताब हासिल किया है। निशु को 500 अंकों की परीक्षा में 479 अंक मिले हैं। वह गया जी के यशवंत प्लस टू उच्च विद्यालय खिजरसराय की छात्रा थी। रिजल्ट आने के बाद निशु का उसके स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। किसान की बेटी निशु ने अपनी मेहनत की बदौलत न...