दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा, । मनीगाछी थाना क्षेत्र क्षेत्र स्थित एक चौड़ में जलकुंभी के बीच फंसा एक युवक का शव मिलने से लोगों के बीच दहशत फैल गई। परिजनों ने मृतक की पहचान नवटोलिया मदरसा, अमेठी बहरा निवासी मो. मुस्तकीम के पुत्र मो. शकील (30 वर्ष) के रूप में की। वह पिछले 20 दिनों से घर से लापता था। परिजनों ने इसे लेकर मनीगाछी थाना में सनहा दर्ज कराई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों के अनुसार शकील मानसिक रूप से कुछ समय से अस्वस्थ था। उसका इलाज चल रहा। तबीयत ठीक होने पर हाल के दिनों में वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह आठ जनवरी को घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद 26 जनवरी को मनीगाछी थाने में उसके लापता होने को लेकर सनहा दर्ज कराया गया था। उसका शव 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.