20 दिनों से नलों में आ रहा गंदा पानी, लोग परेशान
उरई, जून 16 -- जालौन। संवाददाता डाकघर के पास स्थित घरों में लगभग 20 दिनों से जल संस्थान के नल में गंदा पानी आ रहा है। जिसके चलते मोहल्ले के लोग परेशान हैं।भवानीराम निवासी अजय कुमार पटसाराया, अंजनी कुमार शुक्ला, मदरेश उदैनिया, माजिद खान, हामिद खान, रामगोविंद तोमर, विवेक पटसारिया, संजय शर्मा, विजय पटसारिया आदि ने बताया कि नगर के उप मुख्य डाकघर के पास स्थित घरों में बीते लगभग 20 दिनों से जल संस्थान के नलों से गंदा पानी आ रहा है। बाबत जेई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पाइप लाइन चेक की जा रही है। कुछ जगहों पर लीकेज भी बंद कराए गए हैं यदि अन्य जगह भी लीकेज है तो उसे भी देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.