लातेहार, मई 28 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के हामी पंचायत के लेचो टोला गांव में पिछले लगभग 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज लोग बेहाल, विभाग का ध्यान नहींबिजली आपूर्ति ठप इसके कारण पूरे गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो गया है। गांव के लोग अंधेरे और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद से लेचो टोला पूरी तरह अंधेरे में डूबा हुआ है। दिन में 44 से 45 डिग्री तक पहुंच रहे तापमान और रात की उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।बच्चों की पढ़ाई पर असर बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। शाम होते ही अंधेर...