जहानाबाद, मई 19 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को स्टेशन रोड से एक नाबालिग अपहृता को बरामद किया है। बरामद की गई लड़की विगत 20 दिनों से गायब थी। सदर अस्पताल में लड़की का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान कलमबंद कराने की प्रक्रिया की गई। नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। खबर के अनुसार 28 अप्रैल को नगर थाने में एक लड़की को गायब किए जाने का मामला कार्ड संख्या 379/ 26 के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही थी। तकनीकी अनुसंधान में पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि लड़की जहानाबाद शहर के स्टेशन रोड में है। कार्रवाई के तहत महिला पुलिस के साथ उसे बरामद किया गया। इस संबंध में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी बताया गया है कि हो रही छापेमारी के क्रम में अपराधिक मामले के तीन आरो...