मधुबनी, मई 3 -- बिस्फी। प्रखंड में 20 दिनों के भीतर पांच लोगों की जान सड़क हादसे में चली गयी है। जान गंवाने वालों में ढाई और पांच साल के मासूम से लेकर साठ साल के अधेड़ शामिल है।

हाल के सड़क हादसे 14 अप्रैल को परसौनी में रूही कुमारी को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। 25 अप्रैल को गेनौर के पंकज दास की मृत्यु हाइवा से कुचलने से हो गयी। वहीं 14 अप्रैल को बलहा गांव के पंकज कुमार एवं उसके पांच साल के भतीजे को आमने-सामने बाइक की हुई टक्कर में मौत हो गयी यह घटना लगनवा में कमतौल-जोगियारा पथ पर हुई। घटना में पंकज की भाभी भी गंभीर रूप से घायल हुईथी। दो मई को चहुटा-अहियारी के शिवनंदन साह को टेम्पो ने ठोकर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी।

लापरवाही और सुरक्षा अधिकांश मामले में चालक की लापरवाही सामने आयी है। सड़क पर वाहनों की भीड़ बढ़ी है। लेकिन यातायात का पालन नही...