नवादा, जून 23 -- जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 20 दिनों की गर्मी की छुट्टी के बाद सोमवार को सभी स्कूल एक बार फिर गुलजार हो गए। भीषण गर्मी के कारण फिलहाल 30 जून तक स्कूलों का संचालन प्रात:कालीन किया जा रहा है। लिहाजा सुबह 6.30 बजे सभी स्कूल खुल गए और बच्चे स्कूल यूनीफॉर्म में 21 दिनों के बाद स्कूल पहुंचे। यह भी पढ़ें- स्कूल पहुंचने पर बच्चों का किया गया स्वागतस्वागत सप्ताह का आयोजन स्कूलों में सोमवार से स्वागत सप्ताह का आयोजन किया गया। सरकारी स्कूलों में सुबह पहुंचने वाले बच्चों का स्वागत किया गया। बच्चों का स्वागत फूल माला व चंदन लगाकर किया गया। ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूलों में बच्चों की घटती उपस्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 22 जून से 27 जून 2026 तक सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में स्वागत सप्ताह मनाने का फैसला किया था। छुट्...