धनबाद, अप्रैल 11 -- धनबाद। पुलिस मुख्यालय ने विभिन्न थानों और लाइन में तैनात एसआई और एएसआई के ताबदले का कार्यादेश जारी किया है। इसके तहत कुल 68 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस आदेश में विभिन्न थानों और पुलिस केंद्रों में कार्यरत अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है। कई पदाधिकारियों को थानों से हटाकर पुलिस केंद्र में भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस केंद्र से अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है। सूची के अनुसार, 20 दारोगा और 48 एएसआई को धनबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे कतरास, बाघमारा, निरसा, गोविंदपुर, महुदा, बरवाड्डा, टुंडी, सिटी हॉक्स सहित अन्य जगहों पर नई पोस्टिंग दी गई है। इनमें सात पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) जो कि लंबे समय से पुलिस लाइन में सेवा दे रहे थे उन्हें जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया है। वहीं 28...