देवरिया, मई 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। अप्रैल माह में जनपद स्तर मूल्यांकन रिर्पोट में 20 थानों का रैंक एक नंबर पर है, जबकि तीन थानों की रैंक 1459 है। जिले में संतोषजनक फीडबैक की संख्या 93.47 फीसदी है।आइजीआरएस व हेल्प लाइन पर किए गए शिकायतों के निस्तारण के आधार पर जिले के थानों की रैंक जारी कर दी गई है। इसमें सलेमपुर, रूद्रपुर, एकौना, खुखुंदू, खामपार, बरियारपुर, सुरौली, कोतवाली, रामपुर कारखाना, भटनी, भलुअनी, बरहज, तरकुलवा, भाटपाररानी, बघौचघाट बनकटा, मईल, मदनपुर, श्रीरामपुर और महिला थाने की रैंक एक नंबर पर है। सबसे खराब स्थिति महुआडिहा, लार व गौरीबाजार की है। इनकी रैंक 1459 है। जनपद स्तर की बात किया जाए तो अप्रैल माह में 490 के सापेक्ष कुल 469 आवेदकों से संपंर्क किया गया है, जबकि निस्तारण कर्ता अधिकारी ने 21 आवेदकों से संपंर्क ही नहीं किय...