नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- बीस तंबू, आजादी की लड़ाई और महात्मा गांधी की एक पुकार... आज से 106 साल पहले इन्हीं तीन चीजों से जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की नींव पड़ी थी। आज उसी कैंपस की दीवारों पर फ्री कश्मीर लिखा मिला है और देश की नजर फिर जामिया पर टिक गई है। दरअसल दिल्ली के जामिया परिसर की दीवारों पर फ्री कश्मीर और फ्री फिलिस्तीन जैसे नारे लिखे मिले हैं। यह सब छात्र संघ की बहाली के आंदोलन के बीच हुआ। प्रशासन और छात्रों की बातचीत नाकाम रही थी और दो दिन पहले ही दीवारें न बिगाड़ने की अपील की गई थी। मामला यहीं नहीं रुका। गालिब की ऐतिहासिक प्रतिमा पर भी लिखावट की गई। यूनिवर्सिटी ने इसे बेहद दुखद बताया है। एक और रिपोर्ट के मुताबिक दीवारों पर जेल में बंद शरजील इमाम को छोड़ने की मांग लिखी मिली। आरएसएस, एबीवीपी और कुलपति के खिलाफ भी आपत्...