20 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान करेगा चैंबर
भागलपुर, अगस्त 6 -- भागलपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों को उपचार अवधि में समुचित पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पूर्व बिहार चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव पुनीत चौधरी से मुलाकात की। साथ ही 100 यक्ष्मा मरीजों को प्रोटीन युक्त फूड बास्केट प्रदान करने के लिए आग्रह किया। चैंबर के सचिव ने 20 मरीजों को फूड बास्केट प्रदान कर करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की। मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मणिभूषण झा, जिला लेखा प्रबंधक सोमेश झा और जितेंद्र प्रसाद थे। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान को मिल रहा जनसहयोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.