सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर 20 से 25 जून तक मन चंगा जनसंदेश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ 20 जून को सहारनपुर के गढ़ी मलूक नंबर-2 स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज मंदिर से होगा। गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान रोहित गौतम ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज द्वारा दिए गए 'बेगमपुरा' के आदर्श को साकार करने के लिए समाज में जागरूकता फैलाई जाएगी। यह यात्रा सहारनपुर से प्रारंभ होकर दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर विश्राम धाम पहुंचेगी तथा 25 जून को इसका समापन होगा। आशु कोरी, मेघराज, एडवोकेट सुरेश पाल, संजय कुमार, विपिन एडवोकेट, ...