बांदा, जुलाई 11 -- बांदा। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक जनपद में सस्ते दर दुकान में राशन का वितरण छह से 20 जुलाई तक किया जाएगा। अन्त्योदय योजना के 48348 कार्डधारको को प्रति कार्ड 35-35 किलो खाद्यान्न (14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल) तथा तीन किलो चीनी (18 रुपये प्रति किलो) दी जाएगी। जिले के 1185747 पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न दिया जाएगा। नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में राशन वितरण होगा। यदि किसी कार्डधारक को राशन मिलने में कठिनाई हो तो इन फोन नंबरों पर कॉल करें-बांदा-9580362849,बबेरू-8299159096,नरैनी-9919234271,पैलानी-9415845845,अतर्रा-7905874983।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...