सोनभद्र, जुलाई 8 -- सोनभद्र। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जुलाई का नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण शुरू हो गया है। 20 जुलाई तक उचित दर दुकानों के माध्यम से वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई एवं जून के सापेक्ष चीनी का वितरण भी किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न (10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल) नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीन माह के सापेक्ष तीन किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से वितरित की जाएगी। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न (एक किलोग्राम गेहूं एवं चार किलोग्राम चावल) नि:शुल्क मिलेगा। डीएसओ ने बताया कि जिन कार्डधारकों का बाय...