जमशेदपुर, जुलाई 14 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2025-2027 के प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 20 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से अपना परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं, जिसके लिए निर्धारित शुल्क 850 रुपये है। यदि कोई छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म नहीं भर पाता है, तो उन्हें 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 जुलाई से 23 जुलाई तक फॉर्म भरने का अवसर दिया गया है, जिसके लिए कुल शुल्क 1050 रुपये देय होगा। कॉलेज और संस्थान इन परीक्षा फॉर्मों और शुल्क को विश्वविद्यालय कार्यालय में 24 जुलाई से 25 जुलाई के बीच जमा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...