नई दिल्ली, जुलाई 20 -- NEET पेपर लीक के खिलाफ और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज यानी 20 जुलाई को संसद तक मार्च करने का ऐलान किया है। पहले यह कूच पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अगुआई में होना था। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन धरना स्थल से उठाकर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। इसके बाद सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके अनशन पर बैठ गए हैं। अब उनकी और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो की अगुआई में यह कूच करने की तैयारी है। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मार्च के लिए कोई परमीशन नहीं मांगी गईहै। ऐसे में अगर कोई बिना इजाजत जुलूस या प्रदर्शन में शामिल होता है तो उसपर ऐक्शन लिया जाएगा।लागू हो गई धारा 163 सीजेपी के मार्च को देखते हुए नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई ह...