जहानाबाद, जुलाई 12 -- घोसी, निज संवाददाता। चैती पीपर के पीड़ितों के न्याय के सवाल पर 20 जुलाई को होने वाली प्रतिरोध सभा की तैयारी को लेकर रविवार को गड़ेरी बिगहा में भाकपा-माले की घोषी विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। बैठक में यह आम सहमति बनी कि सामंती बालू माफिया गिरोह के आतंक के खिलाफ चैती पीपर के पीड़ितों के न्याय की मांग पर 20 जुलाई को प्रतिरोध सभा घोसी बाजार के खेल मैदान में होगी। इसमें राज्य स्तर के भी नेता भाग लेंगे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पीड़ितों के न्याय दिलाने की बजाय अब उल्टे उनको झुठे मुकदमा में फंसाने का खेल चल रहा है। इसे हम कभी होने नहीं देंगे। प्रशासन को इसकी ठीक से जांच करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में बालू माफिया गिरोह पर लगाम लगाओ, बालू उठाव के संरक्षकों पर कार्रवाई करो, पीड़ितों को न्याय दो, उल्टे पीड़ितों को झूठे मुकदमे में फंसा...