20 जुलाई को निरस्त रहेगी प्रयागराज मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
प्रयागराज, जुलाई 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी मंडल में गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसका असर प्रयागराज से गुजरने और यहां से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी पड़ेगा। ट्रेन नंबर 14111/12 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस पर पड़ेगा। यह ट्रेन 20 जुलाई को दोनों दिशाओं से पूरी तरह निरस्त रहेगी। इसके अलावा 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 21 जुलाई को परिवर्तित मार्ग से कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, बनारस और वाराणसी होकर चलेगी। वहीं 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल तथा 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल भी प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.