औरंगाबाद, जुलाई 15 -- जिला प्रशासन ने 20 जुलाई को जिले में अत्यधिक वर्षा और अचानक बाढ़ की आशंका के मद्देनजर 19 से 21 जुलाई तक का अलर्ट जारी किया है। कुटुंबा सीओ चंद्र प्रकाश ने जिला प्रशासन के हवाले से बताया कि संभावित मौसमीय परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नदी और नालों के किनारे, निचले इलाकों तथा कच्चे मकानों व झोपड़ियों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें। भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और जलभराव वाले क्षेत्रों या उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें। यह भी पढ़ें- Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, यूपी समेत इन इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश बिजली गिरने और तेज बहाव की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें तथा बच्चों को जलभरा...