बिजनौर, जनवरी 6 -- ग्राम खारी में हुई इस्लामुद्दीन की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों के मुताबिक इस्लामुद्दीन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इस्लामुद्दीन से छोटा भाई निजामुद्दीन राज मिस़्त्री का काम करता है। जबकि सबसे छोटा भाई जमालुद्दीन सऊदी में काम करता था और अभी आया हुआ है। 20 जनवरी को इस्लामुद्दीन के छोटे भाई जमालुद्दीन की बारात हल्दौर के गांव खतापुर में जानी है। घर में रिश्तेदारों के आने-जाने, खरीदारी और खुशियों की चर्चा हो रही थी, लेकिन अचानक हुई इस दर्दनाक घटना ने सब कुछ बदल कर रख दिया। उसकी मौत से न केवल परिवार की खुशियां छिन गईं, बल्कि भविष्य की चिंताएं भी गहरी हो गई हैं। शादी की तैयारियां अब अधर में लटक गई हैं। पांच छोटे बच्चों के सिर से उठा...